असम में बाढ़ और भूस्खलन ने लील ली 62 लोगों की जिन्दगी

ब्रह्मास्त्र दिसपुर
असम में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से आम जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने एक विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी है कि राज्य में पिछले 24 घंटे में बाढ़ और भूस्खलन से 8 और लोगों की मौत हो गई है। इसे मिलाकर अब तक राज्य में मरने वालों की कुल संख्या 62 हो गई है। बाढ़ और भूस्खलन से हुए अलग-अलग हादसों में आठ में से 2 लोग करीमगंज जिले में और 1 व्यक्ति हैलाकांडी जिले में भूस्खलन की वजह से जिंदा दब गया और मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाढ़ के पानी में डूबने से छह लोगों की जान चली गई। राज्य के 32 जिलों में 4,291 गांवों में 30 लाख से अधिक प्रभावित हुए हैं।
जानकारी के अनुसार बीते शनिवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कई राहत शिविरों का दौरा किया। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम सरमा को फोन कर राज्य में बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली। पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री को केंद्र से राज्य को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। सीएम इस बात की जानकरी खुद ट्वीट कर दी। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी ने उन्हें सुबह 6 बजे बाढ़ की स्थिति के बारे में जानकारी ली और प्राकृतिक आपदा की वजह से लोगों को हो रही परेशानियों पर अपनी चिंता जताई।