संस्कारवान परिवार ही संस्कारवान समाज का निर्माण करता- प्रजापति

रुनीजा। मध्यप्रदेश शासन पुलिस विभाग द्वारा पूरे प्रदेश स्तर पर समाज में व्याप्त 8 कुरीतियों को दूर करने वह समाज को इससे बचाने के लिए पूरे प्रदेश स्तर पर मैं अभिमन्यु एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत भाट पचलाना पुलिस थाने के ग्राम रुनीजा में पंचायत परिसर में पुलिस अनुभागिय अधिकारी श्रीमती पुष्पा प्रजापति एवं उप निरीक्षक सतेंद्र चौधरी के मार्ग दर्शन जनचेतना कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम कर शुभारम्भ के पूर्व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पुष्पा प्रजापति ,उप निरीक्षक सतेंद्र चौधरी एवं एसआई वर सिह चरपोटा का पंचायत परिवार की ओर से सरपंच प्रतिनिधि राजेंद्र मईड़ा, माधोपुरा के सरपंच सत्यनारायण नागर, सुनील यादव, राजेश मिश्रा , एवं महिला प्रतिनिधि के रूप में मंजुला निगम और मीता कोल राजेन्द्र सिंह राठौर द्वारा स्वागत किया। स्वागत के पश्चात एसडीओपी प्रजापति ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश स्तर में एक जन जागरण अभियान चलाए जा रहे हैं।