चौड़ीकरण में लगाए पक्षपात के आरोप, कांग्रेस ने महापौर और मुख्यमंत्री का फूंका पुतला

उज्जैन। शहर में किए जा रहे हैं चौड़ीकरण के कार्यों को लेकर कांग्रेस ने जताया विरोध प्रदेश के मुख्यमंत्री और नगर निगम महापौर का फूंका पुतला

उज्जैन शहर में किए जा रहे चौड़ीकरण के कार्यों को लेकर शहर कांग्रेस के पदाधिकारियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री और नगर निगम महापौर का का पुतला फूंका है । वही पूरी जानकारी कांग्रेस के पदाधिकारियों ने देते हुए बताया कि भाजपा के द्वारा लोकतंत्र की हत्या की जा रही है साथ ही कांग्रेस के परिवार सदस्यों को भी परेशान किया जा रहा है। इसी के चलते कांग्रेस के पदाधिकारियों ने पूरे मामले को लेकर भाजपा के प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि चौड़ीकरण का कार्य भेदभाव पूर्ण किया जा रहा है इस दौरान कांग्रेस के पदाधिकारियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री और नगर निगम महापौर का पुतला जलाते हुए विरोध जताया इस दौरान भारी संख्या में कांग्रेस के कई पदाधिकारी मौजूद रहे ।