जूनागढ़ में दरगाह हटाने के नोटिस पर बवाल- भीड़ ने गाड़ियां फूंकी, एक की मौत, डीएसपी और 4 पुलिसकर्मी घायल

ब्रह्मास्त्र जूनागढ़

गुजरात के जूनागढ़ में एक दरगाह को हटाने के नोटिस पर बवाल हो गया। नोटिस देने के विरोध में शुक्रवार देर रात 600 से ज्यादा लोग धर्मस्थल के पास इकठ्ठा हुए और प्रदर्शन किया। इसके बाद इन्होंने पुलिस थाने को घेर लिया। पत्थरबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने बचाव में आंसू गैस के गोले छोड़े। इस दौरान झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई। ऊरढ के अलावा चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। अब तक 174 लोगों को हिरासत में लिया गया है।