भिंड में कुल्हाड़ी से बुजुर्ग पति-पत्नी की हत्या

ब्रह्मास्त्र भिंड

भिंड जिले में बुजुर्ग दंपती की हत्या कर दी गई। घटना गोहद के मौ थाना अंतर्गत छैंकुरी गांव की है। गांव में रहने वाले हरज्ञान सिंह जाटव (65) और उनकी पत्नी रामश्री (55) बुधवार रात घर के बाहर चारपाई पर सोए हुए थे। गुरुवार सुबह दोनों के शव खून से लथपथ मिले। मौ थाना प्रभारी उदयभान सिंह यादव पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीओपी सौरभ कुमार ने बताया कि दंपती की हत्या कुल्हाड़ी से की गई है। दंपती का बड़ा बेटा गायब है। पुलिस ने फॉरेंसिक एक्सपर्ट को मौके पर बुलाया है। भिंड एसपी मनीष खत्री भी घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं।