मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान कार्यकर्ताओं की भावनाओं का ध्यान रखा जाए

आलोट। रतलाम जिले के आलोट विधानसभा क्षेत्र के कई कांग्रेस के कार्यकर्ता बुधवार को नई दिल्ली स्थित ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी कार्यालय पहुंचे वहां पर ऑल इंडिया कांग्रेस के प्रभारी महासचिव के वेणुगोपाल एवं महासचिव तथा मध्य प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल से मुलाकात कर उनका स्वागत सम्मान कर विधानसभा क्षेत्र के बारे में चर्चा की। मध्य प्रदेश संगठन प्रभारी जेपी अग्रवाल ने दिल्ली पहुंचे सभी कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का कांग्रेस का दुपट्टा पहना कर स्वागत भी किया है चर्चा के दौरान कई कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि विधानसभा चुनाव में विधायक के टिकट में कार्यकर्ताओं की भावनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जाए ।

 

उन्होंने संगठन के बारे में काफी विस्तार से चर्चा की l उन्होंने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया है कि कांग्रेस में हर कार्यकर्ताओं की बात पर विचार किया जाएगा l इस दौरान नगर पं. के पूर्व उपाध्यक्ष एवं पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. सुनील चोपड़ा पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष तथा ताल कृषि उपज मंडी के पूर्व अध्यक्ष रमेश पाठक पूर्व ताल ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष छगनलाल पाटीदार , विधानसभा यूथ कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष लाल सिंह गुर्जर पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष नीलम सोलंकी , जनपद सदस्य गुमान सिंह गुर्जर ,सरपंच उमराव सिंह गुर्जर, सरपंच नारायण सिंह कमला खेड़ी, करण धनगर , पूर्व जनपद सदस्य बगदीराम पाटीदार पूर्व ब्लाक युवक कांग्रेस अध्यक्ष दशरथ पाटीदार, कुलदीप सिंह परिहार ,तेजेंद्र सिंह जादौन , नैन सिंह तारागढ़ ,रईस हुसैन, दीपक जोशी ,इमरान हुसैन समरथ पाटीदार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

रिपोर्ट निलेश जाॅंगलवा