वीर शिवाजी महाराज जीवन पर व्याख्यानमाला का किया आयोजन

मनावर। मान सरिता व्याख्यानमाला समिति मनावर द्वारा मंगलवार की संध्या वीर शिवाजी महाराज जीवन पर व्याख्यानमाला का आयोजन किया। जिसमें प्रमुख वक्ता के रूप में संघ के विभाग बौद्धिक प्रमुख हरिओम शर्मा उपस्थित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत मनावर की सुप्रसिद्ध कवियत्री दीपिका व्यास द्वारा शिवाजी महाराज पर ओजस्वी कविता सुनाकर की गई। जिसके उपरांत व्याख्यानमाला समिति के ही पवन पाटीदार द्वारा एकल गीत डफली की ताल पर सुनाया गया। इसके उपरांत हरिओम शर्मा द्वारा वीर शिवाजी के जीवन पर विस्तार से सभी के समक्ष उद्बोधन दिया दिया गया। उन्होंने बताया कि मुगल साम्राज्य को वीर शिवाजी महाराज ने किस तरह से भगवान कृष्ण की नीति पर चलकर जड़ से उखाड़ा था। शर्मा ने बताया कि आज जो हम अपने धर्म के प्रति आस्था व्यक्त कर रहे हैं। जिस आजादी से बात कर पा रहे हैं। मिल रहे हैं और सनातन संस्कृति की चर्चा कर पा रहे हैं। यह आज वीर शिवाजी की राजनीतिक सूझबूझ और वीरता का ही परिणाम है। कार्यक्रम में वीर शिवाजी महाराज के जीवन की कई घटनाओं का वर्णन किया गया। जो आज के युवाओं को जानना चाहिए। शिवाजी महाराज ने अफजल खान और औरंगजेब जैसे क्रूर शासकों के खिलाफ मराठा साम्राज्य को मजबूत किया और अपने नाम का लोहा मनवाया। कार्यक्रम का संचालन सरस्वती शिशु मंदिर के प्राचार्य अरविंद पांडे द्वारा किया गया। कार्यक्रम का आभार शैलेंद्र भार्गव द्वारा व्यक्त किया गया।

जानकारी – बरखा विवेक बड़जात्या….

रिपोर्ट कोशिक पंडित