सर्व हिंदू समाज के कार्यकर्ताओं ने द केरला स्टोरी फिल्म दिखाई निःशुल्क

आलोट। नगर के सर्व हिंदू समाज के कार्यकर्ताओं द्वारा शनिवार लड़कियों एवं उनके परिवारों को लव जिहाद जैसी घटनाओं से जागरूक करने के उद्देश्य से नगर के अंबेडकर भवन हॉल मे हिन्दू लड़कियों को फिल्म दिखाकर जागरूक करने का काम किया गया। फिल्म शुरू होने के पूर्व अतिथियों का भगवा दुपट्टा एवं पुष्प हार पहनाकर सम्मान किया गया। उसके बाद राष्ट्रगान गाया गया। वही कुछ दिनों पूर्व नगर के मनचलों द्वारा महिलाओं और बालिकाओं से छेड़छाड़ करने के मामले में भी थाना प्रभारी द्वारा गंभीरता से लेते हुए उन पर तत्काल एक्शन लेते हुए उन्हें जेल पहुंचाने की कार्रवाई की जिसको लेकर भी नगर की बालिकाओं एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा सम्मान किया गया।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आलोट थाना प्रभारी शिवमंगल सिंह सेंगर ने आयोजक कर्ताओं को बहुत-बहुत धन्यवाद एवं साधुवाद भी है क्योंकि ऐसा अच्छा कार्य आप लोगों के लिए आयोजित किया है यह केवल फिल्म नहीं है इसे देखकर आप काफी कुछ सीखने का प्रयास करें एवं किसी के बहकावे में अगर आप आ गए तो आपके साथ किस प्रकार की यातनाएं एवं घटनाएं होगी आप को इस फिल्म देख कर क्या करना है और क्या नहीं करना है यह भी समझना है,इस दौरान मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह आंजना, उपेंद्र सिंह यादव,सांसद प्रतिनिधि अभिषेक बंटी (मावा वाला ) पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश कोठारी, दिलीप सिंह डोडिया, एडवोकेट प्रहलाद सिंह परिहार, डॉक्टर मेधा जाॅंगलवा अनिल भरावा, एडवोकेट,विनोद माली, धर्मेंद्र सिंह सोलंकी, विजेंद्र सिंह सोलंकी, अंजलि देवड़ा सहित पुलिस स्टाफ मौजूद थे।

रिपोर्ट निलेश जाॅंगलवा