April 27, 2024

उज्जैन। यातायात व्यवस्था पर नजर रखने के लिये स्मार्ट सिटी की ओर से शहर के 16 चौराहों पर कैमरे लगाए गये है। जिनसे पूरे शहर में ट्राफिक सिग्नलों पर नियम तोड़ने वालों पर नजर रखी जा रही है। ढाई साल में कैमरे की नजर में ऐसे सैकडों वाहन कैद हुए है। जिनके खिलाफ 8.91 का जुमार्ना कर ई-चालान बनाए गये है।
कुछ सालों पहले धार्मिक नगरी को स्मार्ट सिटी में शामिल किया गया था और कामों की शुरूआत की गई थी। जो अब दिखाई भी दे रही है। स्मार्ट सिटी के चलते शहर में यातायात मैनेजमेंट के लिये 16 प्रमुख चौराहों पर पांच तरह के कैमरे लगाए गये है। जिनसे ट्राफिक सिग्नल पर नियमों का उल्लघंन करने वालों पर नजर रखी जा रही है। और ई-चालान बनाए जा रहे थे। जिन्हे वाहन चालको के घरों और मोबाइल फोन पर भेजा जा रहा था। अब स्मार्ट सिटी कार्यालय ने 20 अक्टूबर 2020 से मई 2023 तक कैमरों की नजर से ऐसे वाहनों को कैद किया है। जिन्होने एक नहीं 30 से 40 बार ट्राफिक सिग्नल पर नियमों का उल्लंघन किया है और जुमार्ना राशि जमा नहीं कराई है। इन वाहनों में आटो, मैजिक और स्कूल बसे शामिल है। जिनसे जुर्माना राशि वसूलने के लिये यातायात विभाग को सूची सौपी गई है। 2 दिनों से यातायात पुलिस वाहनों की धरपकड़ कर ई-चालान की राशि वसूल रही है। जुमार्ना राशि जमा नहीं करने पर वाहनों को जब्त किया जा रहा है। निजी स्कूल बसों द्वारा तोड़े गये नियमों के ई-चालान स्कूलों में भेजे गये है और प्रबंधकों से जुमार्ना राशि जमा कराने को कहा गया है। ढाई साल में स्मार्ट सिटी ने 8 करोड़ 91 लाख 45 हजार से अधिक के ई-चालान बनाए है।