April 26, 2024

उज्जैन। बीती शाम बबलू के पेड़ पर 60 वर्षीय वृद्ध का शव लटका होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। ग्रामीणों से मृतक की पहचान के प्रयास किये गये, शिनाख्त नहीं होने पर शव को पोस्टमार्टम कक्ष में रखा गया है।
पंवासा थाना पुलिस ने बताया कि ताजपुर रेलवे स्टेशन के सामने सूनसान क्षेत्र में बबूल के पेड़ पर वृद्ध का शव उसके ही गमचे से कुछ लोगों ने लटका देखा था। पुलिस ने लोगों की मदद से शव को पेड़ से नीचे उतारा। आसपास के ग्रामीणों से पहचान के प्रयास किये गये। मृतक के पास कोई दस्तावेज और शिनाख्त का प्रमाण नहीं था। ग्रामीणों ने भी पहचानने से इंकार कर दिया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर शव जिला अस्पताल पोस्टमार्टम कक्ष में रखा है। पंवासा थाना एएसआई सविता कटारे ने बताया कि शिनाख्त नहीं होने पर शव को दफनाया जाएगा। पहचान के लिये आसपास की थाना पुलिस से गुमश्ुादा व्यक्ति की जानकारी मांगी गई है।