April 25, 2024

ब्रह्मास्त्र फतेहपुर

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। जहानाबाद के चिल्ली मोड़ के पास आॅटो में दूध के टैंकर ने टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि हादसे में आॅटो सवार नौ लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में दो महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना के वक्त आॅटो में 14 लोग सवार थे। सभी एक ही परिवार के हैं। आॅटो सवार कानपुर देहात के मूसानगर निवासी बताए जा रहे हैं। सभी लोग मूसानगर से जहानाबाद अपने रिश्तेदार के यहां आ रहे थे। हादसे की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। एक साथ आठ शवों को देख हर कोई सहम गया। मृतकों में यशोदा (35) पत्नी अनिल, अनिल (38) पिता सोनेलाल, छोटू (6 माह) आदि शामिल हैं। वहीं गंभीर रूप से घायल सौम्या और बहादुर को बहादुर पुलिस ने एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया।