April 19, 2024

ब्रह्मास्त्र कन्नड़। कन्नड़ सुपर स्टार पुनीत राजकुमार के पार्थिव शरीर को बेंगलुरु में राजकीय सम्मान के साथ किया दफनाया गया। उन्हें आखिरी सलाम देने के लिए कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और दक्षिण फिल्म इंडस्ट्री के कई सुपर-स्टार पहुंचे। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को किया जाना था लेकिन, उनकी बेटी वंदिता को अमेरिका से भारत पहुंचने में समय लगा इसलिए अंतिम संस्कार को रविवार के लिए स्थगित किया गया।
वंदिता को दिल्ली से बेंगलुरु तक लाने के लिए स्टेट अथॉरिटी ने एक स्पेशल विमान की व्यवस्था की थी।