April 24, 2024

महेश्वर व आसपास के अन्य तीर्थ क्षेत्र भी होंगे शामिल, बनेगा एकात्म धाम

इंदौर। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान शुक्रवार को देश के प्रमुख संतों के साथ ओंकारेश्वर में निर्माणाधीन एकात्म धाम के निरीक्षण के लिए पहुंचे।
मुख्यमंत्री का कहना हम कि हम प्रदेश के बजट को 21 हजार करोड़ से करीब तीन लाख करोड़ तक लाए हैं। यदि 2100 करोड़ एकात्म धाम पर खर्च करते हैं तो क्या गलत है। पहले ऐसे निर्माण पर लोग सेकुलरिज्म की दुहाई देते थे अब वह चोला उतर गया है।
उन्होंने कहा कि हम उज्जैन, ओंकारेश्वर को मिलाकर एक दिव्य क्षेत्र बना रहे हैं। इसमें महेश्वर व आसपास के तीर्थ क्षेत्रों को भी शामिल करेंगे। इंदौर से कनेक्टिविटी के लिए फोर लेन रोड का निर्माण चल ही रहा है। इससे धार्मिक टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। एकात्म धाम में सिर्फ आदि गुरु शंकराचार्य की 108 फीट की प्रतिमा ही नहीं लगा रहे, बल्कि गुरुकुल, म्यूजियम, लाइब्रेरी भी बना रहे हैं।
चुनाव के साल में प्रदेश में विभिन्न लोकों की घोषणा राजनीति से प्रेरित नहीं है। यह जरूर है कि घोषणाएं अभी हुई हैं, लेकिन इन्हें पूरा होने में समय लगेगा। एकात्म धाम के लिए टेंडर आदि हो गए हैं, पूरी तरह आकार 2026 तक ले पाएगा। समाज को सही दिशा में ले जाना, अपनी संस्कृति से परिचित कराना भी सरकार का दायित्व है। लोक के निर्माण से उस स्थान का विकास भी होता है। जैसे उज्जैन में हुआ।