April 26, 2024

डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित,  जिला चिकित्सालय में रखें 6 शवो के नहीं हो पा रहे पोस्टमार्टम…

उज्जैन। में बुधवार से डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हो गई है। तो वहीं इस हड़ताल का असर भी देखने को मिल रहा है। उज्जैन के जिला चिकित्सालय में करीब 6 शव रखे हैं। जिनका पोस्टमार्टम होना है। डॉक्टर नहीं आने की वजह से मृतकों के परिजन परेशान हो रहे हैं। गांव सोढंग से आए मुकेश आंजना का कहना है कि उनके अंकल रामेश्वर आंजना का सड़क हादसे में निधन हो गया। रात से शव यही रखा हुआ है । पोस्टमार्टम नहीं हो पा रहा है।

पोस्टमार्टम के लिए परिजन डॉक्टरों से लगा रहे गुहार…….. हमारी मांगे पूरी करो डॉक्टर लगा रहे नारे……..