March 29, 2024

ब्रह्मास्त्र बेंगलुरु

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र जारी किया। भाजपा के बाद कांग्रेस ने भी कर्नाटक विधानसभा के लिए अपने घोषणा पत्र का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस पार्टी ने सरकार बनने पर बजरंग दल जैसे संगठनों को बैन कर दिया जाएगा। पार्टी ने पीएफआई का जिक्र करते हुए कहा- धर्म के नाम पर नफरत फैलाने वालों पर एक्शन लेंगे। कांग्रेस ने हर परिवार को 200 यूनिट मुफ्त बिजली, परिवार की प्रत्येक महिला मुखिया को हर महीने 2 हजार रुपए देने की घोषणा की है।