April 23, 2024

उज्जैन। शहर में दो तेज रफ्तार कारों के टकराने का वीडियो कल दिनभर चर्चा का विषय बना रहा। दोनों कार सवार रेस लगा रहे थे। इसी दौरान एक कार ने दूसरी को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद एक कार पार्क की रैलिंग में घुस गई। वही दूसरी कार दुकान में घुस गई। एक्सीडेंट करनेवाली काली कार को ढांक कर संतनगर में रखा गया। वहीं दूसरी कार को क्रेन ने खीचकर सुबह रखा।
हादसा रविवार सुबह 8 बजे का है। दोनों ड्राइवर मौके से भाग गए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पूरा हादसा सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया। माधव नगर थाना क्षेत्र में आने वाला शहीद पार्क व्यस्ततम इलाका है। यदि यह हादसा सुबह की बजाय दोपहर या शाम को होता तो अंदाजा लगाइए कि क्या हो सकता था। एक बहुत बड़ा हादसा टल गया, वरना भीड़ में न जाने कितने लोगों की जान यह दोनों कारें ले लेती।
वीडियो में दिख रहा है कि लाल रंग की पोलो कार और काले रंग की फॉच्युर्नर कार सवार रेस लगा रहे है। काले रंग की कार ने लाल रंग की कार को टक्कर मारी। इसके बाद लाल रंग की कार शहीद पार्क के फुटपाथ पर चढ़ गई। टक्कर के बाद काले रंग की कार अनियंत्रित होकर एक कार चंदनानी ब्रदर्स की दुकान में जा घुसी।