April 27, 2024

इंदौर।  में नगर पालिका निगम के जल आपूर्ति संबंधी सभी दावे फेल साबित होते दिखाई दे रहे है.. शहर के कई इलाकों में जल संकट गहराता जा रहा है और अब जल संकट झेल रही जनता आक्रोशित होकर प्रदर्शन पर उतारू है ..ऐसा ही एक नजारा हवा बंगला जोन पर देखने को मिला, जहां इस जोन से लगी कई कालोनियों में पिछले कई दिनों से जलापूर्ति प्रभावित है.. पानी की किल्लत झेल रही यहां कि महिलाओं ने हवा बंगला जोन पहुंचकर अपना आक्रोश जाहिर किया.. इस दौरान महिलाएं मटके लेकर पहुंची और मटकी फोड़ कर नगर निगम के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की।