March 28, 2024

नोट बंदी को लेकर दिग्विजय सिंह का बड़ा सवाल…..पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा नोटबंदी के बाद बड़ा आतंकवाद…..

उज्जैन।  एक दिवसीय उज्जैन यात्रा पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रेस वार्ता कर मीडिया से चर्चा की इस दौरान उन्होंने भाजपा की योजनाओं को छलावा बताया और कई बड़े सवाल मीडिया के माध्यम से भाजपा से कीए है । यहां दिग्विजय सिंह ने नोटबंदी पर कहां की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी पर कहा था की नोटबंदी से आतंकवाद खत्म होगा लेकिन नोटबंदी के बाद आज के हालात में आतंकवाद बड़ा है इसके अलावा उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने कई योजनाएं कांग्रेस से चुराई जैसे लाडली बहना योजना यह योजना कांग्रेस की थी जिसे सरकार आते ही भाजपा ने चुना इसके अलावा कई  ऐसी योजनाएं हैं जो बीजेपी ने अपने शासनकाल में कांग्रेस से चुराई हे इसके अलावा दिग्विजय सिंह ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंच से सिर्फ घोषणाए करते हैं लेकिन उन पर अमल नहीं करते जनता के साथ छलावा कर रही है भाजपा सरकार। प्रेस वार्ता के दोरान कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे

भाजपा पर दिग्विजय सिंह के कई बड़े सवाल सुनिए……दिग्विजय सिंह का बयान…..