April 26, 2024

उज्जैन। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान किसी भी समय उज्जैन पहुंच सकते हैं। मौसम खराब होने के कारण वह अब सड़क मार्ग से आ रहे हैं। इस कारण फिलहाल वे उज्जैन कब पहुंचेंगे यह स्पष्ट नहीं है। मुख्यमंत्री आज यहां सावन के पहले सोमवार पर भगवान महाकाल के दर्शन करेंगे। इसके अलावा वे अन्य कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे। समाचार लिखे जाने तक वे उज्जैन नहीं पहुंचे थे।