April 20, 2024

इंदौर | वित्त वर्ष की समाप्ति को देखते हुए इंदौर नगर पालिका निगम के राजस्व विभाग द्वारा पिछले दिनों राजस्व वसूली और कितने बकायादारों पर कितनी वसूली की जाना शेष है, जलकर विभाग, मार्केट विभाग की राजस्व वसूली की समीक्षा की गई थी..इस समीक्षा के बाद नगर निगम ने बड़े बकायादारों के खिलाफ सख्त अभियान छेड़ दिया है..यहीं नहीं निगम ने 50 बड़े बकायादारों की सूची भी सार्वजनिक कर दी है,जिनके खिलाफ सख्ती से राजस्व वसूली की जा रही है..निगम की टीम इसके लिए बकायादारों की संपत्ति सील करने को कार्यवाही भी कर रही है…शनिवार को निगम ने जोन क्रमांक एक में शांति बाई के नाम के प्रतिष्ठान को सील कर दिया..जिन पर एक करोड़ से अधिक का राजस्व बकाया था..राज्य समिति प्रभारी निरंजन सिंह चौहान ने बताया कि राजस्व वसूली के लिए दो वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अलग अलग टीमों का गठन किया है..निरंजन सिंह चौहान के मुताबिक इस साल पिछले वर्ष की तुलना में अधिक राजस्व प्राप्ति का लक्ष्य रखा गया है ।

बाईट –निरंजन सिंह चौहान,प्रभारी,राजस्व समिति