April 20, 2024

राजगढ़ जिले के ब्यावरा शहर में रंगो का त्योहार होली को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। पुलिस प्रशासन ने शहर में होली त्योहार को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए है। आपको बता दे कि पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से शहर में पांच स्थानों पर अस्थाई पुलिस चौकी बनाई गई। इन पुलिस चौकियों में तीन-तीन पुलिस कर्मी और नगर रक्षा समिति के सदस्य तैनात रहेंगे। एसडीओपी नेहा गौर ने बताया कि होली का त्योहार को लेकर चेकिंग भी की जा रही और हर परिस्थितियों से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन तैयार रहेंगे।