April 19, 2024

 

इंदौर। रंगों का त्योहार होली आ गया है। हर साल की तरह इस बार भी तैयारियां जोरों-शोरों से की जा रही है। इस दिन लोग गिले-शिकवे दूर कर एक दूसरे को गले से लगा लेते हैं और एक दूसरे के साथ रंग, अबीर और गुलाल लगाते हैं। होली का त्योहार फागुन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। जबकि होली से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है.
होलिका दहन मुहूर्त-फाल्गुन शुक्ल 14 चतुर्दशी सोमवार दिनांक 6 मार्च 2023 सायं 6.38 बजे से रात्रि 9.06 बजे तक। धुलेंडी, पूर्णिमा व्रत, चैतन्य महाप्रभु जयंती, बसन्तोत्सव, छारंडी पर्व, ढुंढ उत्सव यह सभी फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा मंगलवार दिनांक 7 मार्च 2023 को मनाये जायेंगे। इसी दिन से दशा माता पूजन अर्चन व्रत कथा प्रारंभ।
रंग पंचमी चैत्र कृष्ण पंचमी रविवार दिनांक 12 मार्च 2023 को. शीतला सप्तमी चैत्र कृष्ण अष्टमी बुधवार दिनांक 15. मार्च 2023 पुजन समय
प्रातः 6.50 बजे से 9.50 बजे तक.
दशा माता व्रत चैत्र कृष्ण दशमी शुक्रवार दिनांक 17 मार्च 2023
प्रातः 6.50बजे से 11.15 बजे तक.
रंग तेरस चैत्र कृष्ण द्वादशी रविवार दिनांक 19 मार्च 2023 को होगी।