April 27, 2024

विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में आज सुबह भस्म आरती में भक्तों ने भगवान के साथ फूलों से होली खेली। इस दौरान 40 क्विंटल फूल बरसाए गए।
देश में हर त्यौहार और पर्व की शुरुआत बाबा महाकाल के आंगन से होती है। इसी परंपरा के चलते आज सुबह से महाकाल मंदिर में रंगो के त्यौहार होली की शुरुआत हो गई। सुबह मंदिर में भस्म आरती के दौरान फाग उत्सव मनाया गया जिसमें पंडे पुजारियों और भक्तों ने बाबा महाकाल के साथ फूलों से जमकर होली खेली। इस दौरान 40 क्विंटल से अधिक फूल बरसाए गए। इस वजह से पूरा गर्भ ग्रह और नंदीहाल फूलों की पंखुड़ियों से सरोबार हो गए। वही आज शाम को महाकाल के आंगन में आरती के पश्चात सबसे पहले होलिका दहन किया जाएगा और कल सुबह भस्म आरती में भगवान महाकाल को रंग गुलाल अर्पित कर होली खेली जाएगी।