April 26, 2024

मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी कार्रवाई उज्जैन नगर निगम की 50 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जब्त उज्जैन नगर निगम की टीम ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 क्विंटल से अधिक अमानक स्तर की पॉलिथीन जप्त की है। संभवत यह मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी कार्रवाई है। सूरज नगर स्थित गोडाउन में अभी भी कार्रवाई चल रही है।नगर निगम द्वारा शहर में अमानक स्तर की पॉलिथीन के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत आज नगर निगम की टीम ने रंग बावड़ी क्षेत्र के सूरज नगर स्थित एक गोदाम पर छापा मारा। निगम अधिकारियों को खबर मिली थी कि इस गोदाम में भारी मात्रा में अमानक स्तर की पॉलिथीन रखी हुई है। निगम की टीम गोदाम को खोलकर अंदर पहुंची तो वहां भारी मात्रा में पॉलिथीन मिला। जिसे जप्त कर तोलने की कार्रवाई शुरू की गई। दोपहर तक गोदाम से 50 क्विंटल से अधिक अमानत स्तर की पॉलिथीन बरामद की जा चुकी थी और अभी भी जब्ती की कार्रवाई जारी है। यह गोदाम कमला इंटरप्राइजेज का बताया जा रहा है। नगर निगम के डिप्टी कमिश्नर संजय गुप्ता ने बताया कि संभवत पॉलिथीन के खिलाफ आज की गई कार्रवाई प्रदेश की सबसे बड़ी कार्रवाई है।