गर्लफ्रेंड को मैसेज करने पर था गुस्सा, दोस्त को दी खौफनाक सजा

प्राइवेट पार्ट काटा, फिर दिल को किया अलग

ब्रह्मास्त्र हैदराबाद

एक व्यक्ति ने अपने दोस्त की हत्या इसलिए कर दी क्योंकि वह उसकी गर्लफ्रेंड को मैसेज और कॉल किया था। लड़की, आरोपी के साथ रिलेशनशिप में थी लेकिन उसका दोस्त भी लड़की को मैसेज और कॉल करता था। इससे गुस्साए प्रेमी ने अपने ही दोस्त की वीभत्स तरीके से हत्या कर दी। उसने दोस्त के प्राइवेट पार्ट, दिल को काटकर शरीर से अलग कर दिया। हत्या के बाद थाने पहुंच सरेंडर भी कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड से बात करने पर दोस्त से ऐसा बदला लिया कि कोई भी देख-सुनकर सिहर उठे। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने दोस्त के प्राइवेट पार्ट को काट डाले। उसके दिल को शरीर से अलग कर दिया था। यही नहीं उसका सिर और अंगुलियों को भी काटकर अलग कर दिया था।
17 फरवरी को कर दी हत्या
नाराज हरिहर की नवीन के साथ 17 फरवरी की रात लड़की को लेकर कहासुनी हुई। हरिहर ने नवीन के साथ हाथापाई भी की। इसके बाद नवीन का गला घोंटकर मार डाला। इसके बाद उसके प्राइवेट पार्ट को काट दिया। उसके दिल को अलग कर दिया। आरोपी ने कथित तौर पर तस्वीरें लीं और व्हाट्सएप पर अपनी प्रेमिका को भेजीं। पुलिस ने बताया कि 24 फरवरी को आरोपी खुद ही आकर सरेंडर भी कर दिया।
एक ही लड़की से
दोनों युवकों का था क्रश
दरअसल, दिल दहलाने वाले अंजाम तक पहुंचाने वाली इस प्रेम कहानी की शुरूआत कॉलेज के दिनों में हुई थी। मृतक नवीन, आरोपी हरिहर कृष्ण, दिलसुखनगर के एक कॉलेज में एक साथ पढ़ते थे। कॉलेज के दौरान दोनों को एक ही लड़की से मोहब्बत हो गया। हालांकि, नवीन और लड़की ने कुछ सालों तक डेटिंग की लेकिन बाद में दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया। इसके बाद हरिहर ने लड़की के साथ दोस्ती और प्रगाढ़ कर ली। परंतु, उसे हमेशा लड़की के पूर्व प्रेमी और अपने दोस्त पर शक होता था। वह नहीं चाहता था कि दोनों बात करें, जबकि नवीन और लड़की कॉल और मैसेज करते रहते थे। पुलिस के मुताबिक, नवीन के लड़की से रिश्ता टूटने के बाद दोनों संपर्क में रहे और कॉल पर मैसेज और बात करते रहे। लड़की को डेट कर रहा आरोपी हरिहर अपनी प्रेमिका और नवीन के बीच घनिष्ठता पर भड़क गया। फिर उसने दोस्त को मारने का प्लान बनाया।

Author: Dainik Awantika