April 26, 2024

दैनिक अवन्तिका नागदा

आरक्षण के समर्थन में भोपाल में आयोजित भीम आर्मी सेना के आंदोलन से लौट रहे नागदा के ग्रामीणों का वाहन रविवार रात को दुर्घटना का शिकार हो गया। जिसमें बागरी समाज के उन्हेल ब्लॉक अध्यक्ष की मौत हो गई और 7 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए देवास और इंदौर में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार नागदा तहसील के गांव हताई से बागरी समाज के कुछ लोग अपने निजी वाहन एमपी 09 बीडी 4694 से भोपाल गए थे। भोपाल से आते समय देवास जिले में सोनकच्छ तहसील के समीप उनका वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया और पलटी खा गया।
वाहन पलटी खाने से वाहन में सवार 8 लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए देवास शासकीय अस्पताल ले जाया गया। जहां से रमेश बागरी वह किशन बागरी को गंभीर हालत में इंदौर रेफर किया गया। इंदौर में डॉक्टर ने किशन को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल रमेश बागरी का उपचार इंदौर के अरविंदो अस्पताल में चल रहा है। अन्य घायल बालू बागरी, रमेश, आयुष व अन्य का उपचार देवास में चल रहा है। सोमवार सुबह एमवाय अस्पताल में किशन का पीएम किया जाएगा। दोपहर को शव नागदा लाया जाएगा। जहां उनके परिजन शव का अंतिम संस्कार करेंगे।