April 19, 2024

ब्रह्मास्त्र गुना

गुना में एक युवक ने पहले स्कूल में घुसकर 12वीं की छात्रा पर गोली चला दी और फिर रात करीब 9 बजे वह रेलवे पटरी के पास पड़ा मिला। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मामला गुना में रविवार दोपहर का है। जहां नजूल कॉलोनी स्थित डीएनडी कॉन्वेंट स्कूल में 12वीं के स्टूडेंट्स की फेयरवेल पार्टी चल रही थी। तभी राहुल कुशवाह (20) नाम का युवक स्कूल आया। उसने 12वीं की छात्रा वर्षा सेन को बाहर बुलाया। वह लड़की पर बात करने का दबाव बना रहा था, बात नहीं मानने पर गुस्साए राहुल ने स्कूल के अंदर घुसकर कट्टे से लड़की पर गोली चला दी। ये घटना दोपहर करीब 3 बजे की है। अच्छी बात ये रही कि गोली छात्रा के पास से गुजर गई। हाथ में छर्रे लगने से छात्रा घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

उरढ श्वेता गुप्ता ने बताया कि रात करीब 9 बजे छात्रा पर गोली चलाने वाला आरोपी राहुल कुशवाह शहर से करीब 10 से 11 किलोमीटर दूर महुगढ़ा में रेलवे पटरी के पास पड़ा मिला। उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उसकी मौत कैसे हुई। उरढ श्वेता गुप्ता ने बताया कि पीएम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा की उसकी मौत कैसे हुई है।