April 20, 2024

भेल दशहरा मैदान में हजारों कार्यकर्ता जुटे, बुलडोजर एक्शन का विरोध, चंद्रशेखर भरेंगे हुंकार

ब्रह्मास्त्र भोपाल

राजधानी में आज दलित, आदिवासी और पिछड़ा वर्ग के संगठनों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन है। जनसभा को आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद रावण और भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट विनय रतन सिंह संबोधित करेंगे। ओबीसी नेता प्रीतम लोधी, व्यापम कांड के व्हिसिल ब्लोअर डॉ. आनंद राय, सुनील आस्तेय, सुनील बैरसिया सहित प्रदेश भर के भीम आर्मी, आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता और एससी/एसटी के लोग शामिल हो रहे हैं।
रात से ही भेल दशहरा
मैदान पर डटे कार्यकर्ता
प्रदेश भर से भीम आर्मी, आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता रात में ही भोपाल पहुंच गए थे। रात से ही भेल दशहरा मैदान पर कार्यकर्ताओं का जमघट शुरू हो गया। भोपाल में पहली बार भीम आर्मी, आजाद समाज पार्टी का इतना बड़ा शक्ति प्रदर्शन हो रहा है। आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार आस्तेय ने दावा किया कि इस शक्ति प्रदर्शन में 5 लाख लोग शामिल होंगे।