April 23, 2024

डैमेज कंट्रोल में लगे नाथ, पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने खोला मोर्चा

भोपाल। कमलनाथ के भावी सीएम के पोस्टर के बीच दिग्गज कांग्रेस नेता नाराज हो गए हैं। उन्होंने कहा है कि दिल्ली तय करता है सीएम का चेहरा। दरअसल प्रदेश के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने कमलनाथ के भावी सीएम पोस्टर पर हमला बोलते हुए कहा कि सीएम चयन का एक सिस्टम है। दिल्ली तय करता है सीएम कौन? जो मेंडेट होगा वो तय करेगा कौन सीएम। भावी सीएम कमलनाथ को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की जमकर किरकिरी हो रही है। पार्टी में ही विरोधी स्वर तेजी से उठ रहे हैं। बढ़ते विवाद को देखते हुए कमलनाथ ने भावी मुख्यमंत्री जैसे पोस्टर बैनर हटवाना शुरू कर दिया है। कांग्रेस के अधिकृत सोशल मीडिया से भी भावी मुख्यमंत्री जैसा शब्द गायब नजर आ रहा है। सूत्रों का कहना है कि कमलनाथ को सबसे पहले अपने ही पार्टी से मिल रही चुनौतियों का सामना करना होगा। बहरहाल, बढ़ती हुई कलह को देखते हुए कमलनाथ डैमेज कंट्रोल में लगे हैं।