April 24, 2024

 

इंदौर। नेमावर रोड पर बुधवार सुबह हादसा हो गया। यहां चार पहिया वाहन ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मृतकों के नाम अनिल निवासी सनावदिया और करन पिता संतोष निवासी देवगुराड़िया है। आज़ाद नगर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं चार पहिया वाहन चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस इसके लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।