March 28, 2024

ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली

भारतीय कुश्ती फेडरेशन के अध्यक्ष ब्रज भूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों का तीन दिन से जारी धरना देर रात 1 बजे खत्म हो गया। ये फैसला खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और पहलवानों के बीच 7 घंटे चली मीटिंग के बाद लिया गया। अनुराग ठाकुर ने बताया एक जांच समिति का गठन किया जाएगा। यह 4 हफ्ते में अपनी रिपोर्ट देगी। इसके सदस्यों की घोषणा शनिवार को होगी। अनुराग ठाकुर ने बताया कि जांच पूरी होने तक बृजभूषण सिंह फेडरेशन का काम नहीं देखेंगे। यह समिति ही हऋक के कामकाज पर नजर रखेगी। बृजभूषण ने जांच में सहयोग करने का आश्वासन दिया है। उधर, पहलवान बजरंग पुनिया ने कहा, ‘केंद्रीय खेल मंत्री ने हमारी मांगों को सुना और उचित जांच का आश्वासन दिया। मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं। हमें उम्मीद है कि निष्पक्ष जांच होगी, इसलिए हम धरना खत्म कर रहे हैं।’ यौन शोषण के आरोपों को लेकर भारतीय कुश्ती फेडरेशन के अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह और पहलवानों के बीच जोर आजमाइश का दौर शुक्रवार को दिनभर चला। दोनों ही पक्ष ह्यअखाड़ाह्ण छोड़ने को तैयार नहीं दिखे।