April 25, 2024

ब्रह्मास्त्र रियाद

सऊदी अरब ने हज यात्रा पर कोरोना के दौरान लगाई गई पाबंदियों को हटा दिया है। साथ ही हज के लिए उम्र की सीमा भी हटा दी गई है। यानी अब हर उम्र का व्यक्ति हज यात्रा पर जा सकेगा। जायरीनों की सीमा से भी प्रतिबंध हटा दिया गया है। ये पाबंदियां कोरोना से बचने के लिए लगाई गई थीं। सऊदी अरब के हज और उमराह मिनिस्टर तौफीक अल-रबिया ने बताया कि 2023 में हज यात्रा करने वाले लोगों की संख्या कोरोना के पहले जैसी ही होगी। अरब न्यूज के मुताबिक 2019 में दुनियाभर के 25 लाख लोगों ने हज यात्रा की थी। कोरोना के चलते 2020 में ये संख्या घटकर एक हजार रह गई थी। कोरोना में केवल वही लोग हज कर सकते थे, जो सऊदी अरब के मूल निवासी हों और जिनकी उम्र 20 से 50 साल के बीच हो।