April 25, 2024

ब्रह्मास्त्र काबुल
अफगानिस्तान में लड़कियों को कॉलेज जाने से बैन करने के बाद अब तालिबान ने उनको प्राइमरी एजुकेशन की मंजूरी दी है। इसे लेकर एक आदेश जारी किया गया है। जिसमें कई शर्तों के साथ कहा गया है कि लड़कियां सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में पहली कक्षा से लेकर 6ठी कक्षा तक की शिक्षा हासिल कर पाएंगी। आदेश में यह भी कहा गया है कि स्कूल जाने के लिए उन्हें इस्लामिक नियमों के तहत कपड़े पहनने होंगे। उनकी एजुकेशन के लिए स्कूल भी खोले जाएंगे। अफगानिस्तान में सत्ता में आने के बाद से तालिबान लगातार महिलाओं के अधिकारों को खत्म करता जा रहा है। इसे लेकर उसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आलोचनाओं और प्रतिबंधों का सामना करना पड़ रहा है।