April 24, 2024

ब्यावरा। पुलिस महानिरीक्षक इरशाद वली द्वारा जिले का भ्रमण कर वार्षिक निरीक्षण किया पुलिस महानिरीक्षक द्वारा रक्षित केन्द्र राजगढ के पुलिस परेड ग्राउण्ड पर पुलिस परेड की सलामी लेकर वृहद परेड का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान जिनकी वर्दी, साज सज्जा उत्तम स्तर की पाई जाने पर पुरुस्कृत किया, परेड के दौरान मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा मार्च पास्ट का प्रस्तुतीकरण किया मार्च पास्ट के दौरान मंच से गुजरते वक्त गर्व से शीश उठाकर परेड कर रहे जवानों का अभिवादन पुलिस महानिरीक्षक द्वारा किया गया।
परेड ग्राउंड पर ही अनुविभागीय अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के वाहनों का निरीक्षक किया वाहन चालकों द्वारा अच्छी फिटनेस अच्छी साज-सज्जा, वाहनों का अच्छा मिंटिनेन्स रखने वाले वाहन चालकों को पुरुस्कृत किया, वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लिए जाने वाले दरबार का आयोजन किया, आयोजन मे जिलाधीश हर्ष दीक्षित मौजूद रहे, जहाँ पर कर्मचारियों की समस्याओं को सुना एवं निराकरण किया, साथ ही अच्छा कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। दरबार मे पुलिस महानिरीक्षक ने बताया की पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपना तथा परिवार के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखे, फिटनेस उत्तम गुणवत्ता का बनाये रखे एवं खानपीन पर ध्यान दे। जिला पुलिस कार्यालय भवन का उन्नयन एवं सायबर सेल निरीक्षण एवं उद्घाटन किया, पुलिस अधीक्षक कार्यालय में स्थापित की गई एडवांस साइबर सेल में उच्च तकनीकी से युक्त कंप्यूटरों को स्थापित किया साथ ही अपराधियों के रिकॉर्ड एवं अपराधों के निराकरण में अपराधियों की खोजबीन हेतु प्रचलित कई सॉफ्टवेयर भी इंस्टॉल कराए गए हैं।