April 20, 2024

उज्जैन। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा उज्जैन में 1 दिन का ब्रेक लेकर फिर शुरू हो गई। 85वें दिन उज्जैन के पास सुरासा से सुबह 6 बजे यात्रा शुरू हुई। राहुल के साथ उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर भी चल रही हैं। शुक्रवार को यात्रा आगर जिले में प्रवेश कर जाएगी। राहुल के स्वागत के लिए जगह- जगह कई जगह मंच बनाए गए हैं।
भारत जोड़ो यात्रा का जेथल में पुष्पावर्षा से स्वागत किया गया। निपानिया गोयल में टी ब्रेक के बाद यात्रा आगर की ओर रवाना हुई।
राहुल के साथ उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी चल रहे हैं। राहुल के साथ गुरुवार को दो बच्चे भी चले। राहुल ने उनसे बात भी की।
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा गुरुवार को उज्जैन से आगर के लिए रवाना हुई।

छिंदवाड़ा से आए अनंता, कपड़ों के साथ चेहरे पर भी तिरंगा

अनंता बोरिकर छिंदवाड़ा से आए हैं। अनंता को मेकअप करने में 4 घंटे लगे। उन्होंने चेहरे पर तिरंगा बनाया और कपड़े भी तिरंगे के रंग के पहने हैं। इस पर लिखा है- राहुल गांधी भारत जोड़ो। अनंता की राहुल से मुलाकात भी हुई। उन्होंने अनंता से दिल्ली में भी मिलने की बात कही है।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत करने के लिए हाथों में गुलाब लेकर कई लोग सड़क किनारे खड़े हो गए।