April 27, 2024

दिसंबर में एक दर्जन नए चेहरों को मौका, वहीं छह मंत्रियों को हटाए जाने की संभावना

भोपाल। अगले साल होने वाले मप्र विधानसभा चुनाव के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी सरकार को दुरुस्त करने में लगे हुए हैं। इसी सिलसिले में शिवराज सिंह चौहान सरकार का तीसरा मंत्रिमंडल विस्तार व फेरबदल दिसंबर के दूसरे पखवाड़े में होने जा रहा है। करीबन एक दर्जन नए चेहरे मंत्रिमंडल में शामिल होंगे। इसके लिए छह मंत्रियों को हटाया जा सकता है। वर्तमान में मुख्यमंत्री को मिलाकर कैबिनेट में 31 सदस्य हैं। चार पद रिक्त हैं।
बदले जाने वाले चेहरों में सिंधिया कोटे सेना भी हैं। उनके कोटे से 6 कैबिनेट और तीन राज्यमंत्री हैं। मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल नवंबर माह में ही संभावित था, लेकिन अब इसे गुजरात चुनाव तक रोका गया है। गुजरात के नतीजे 8 दिसंबर को आ जाएंगे। इसके बाद मप्र में विधानसभा का शीतकालीन सत्र होगा। इसी के बाद बदलाव होगा। केंद्रीय भाजपा की तरफ से हरी झंडी मिल गई है।
नए दावेदारों में विष्णु खत्री, जजपाल सिंह जज्जी, हरीशंकर खटीक, राजेंद्र शुक्ला , शरदेंदु तिवारी, संजय सत्येंद्र पाठक, रामेश्वर शर्मा, मनोज चौधरी, महेंद्र हार्डिया, सुलोचना रावत, चेतन कश्यप हो सकते हैं।