April 26, 2024

उज्जैन / राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में उज्जैन शहर एकमात्र शहर रहेगा जहां की प्रदेश यात्रा के दौरान राहुल आम सभा को संबोधित करेंगे। प्रदेश में यह यात्रा मात्र 13 दिनों तक चलेगी। आगामी 30 नवंबर को यात्रा के उज्जैन पहुंचने की संभावना है उस हिसाब से व्यवस्था की जा रही है।
Ujjain कांग्रेस के जिला अध्यक्ष कमल पटेल ने बताया कि अब तक यात्रा को लेकर भोपाल के कंट्रोल रूम में 5000 लोगों का पंजीयन हो चुका है। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी के साथ मात्र 100 लोगों को साथ चलने की अनुमति रहेगी। प्रदेश में जैसे ही यात्रा का आगमन होगा पंजीयन का आंकड़ा 50000 के भी पार चला जाएगा। प्रदेश में इस यात्रा के दौरान उज्जैन शहर ही एकमात्र ऐसा रहेगा जहां की जनसभा आयोजित हो रही है। इसके लिए सामाजिक न्याय परिसर की भूमि पर व्यवस्था की जा रही है।