April 25, 2024

इंदौर। चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत कार्तिक शुक्ल चतुर्थी को आज नहाय खाय से हुई। छठ उपासक स्नान-ध्यान कर शुद्ध बर्तन में स्वयं द्वारा पकाए गए दाल-चावल, लौकी की सब्जी ग्रहण कर रहे हैं। छठ महाव्रत आस्था और पूर्ण विश्वास से करने का संकल्प लेंगे। व्रत के दूसरे दिन शनिवार को खरना होगा।

गुरुवार को इंदौर नगर निगम के सभापति मुन्नालाल यादव ने विजय नगर के स्कीम 54 स्थित छठ घाट में चल रही सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस अवसर पर पूर्वोत्तर सांस्कृतिक संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर जगदीश सिंह, महासचिव केके झा, विजय नगर छठ पूजा आयोजन समिति के अध्यक्ष दीनानाथ सिंह, पूर्वोत्तर सांस्कृतिक संस्थान के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अमजद राईन, मूसा भाई, पूर्वोत्तर सांस्कृतिक संस्थान युवा प्रकोष्ठ के अभय सिंह, विशाल सिंह राणा आदि उपस्थित थे।