April 26, 2024

सुसनेर । घरो के सामने सुन्दर सुन्दर रंगोली की शुरूआत होने वाली है। नगरीय क्षेत्र में तो घरो का सजाने का चलन पूरे शबाब पर है ही साथ ही आसपास के ग्रामीण क्षेत्रो में भी रंगोली को लेकर चलन धीरे धीरे बढने लगा है। इस वर्ष रंगोली के दामो में बढोतरी नही होने से महिलाओं में इसको लेकर उत्साह और बढ गया है। नगर में रंगोली के लिए हरे पीले, सत रंगो की दुकाने लग गई है। इन रंगो को खरीदने वाली महिलाऐं रंगोली के रंगो को खरीदने के लिए पहुच रही है। पिछले वर्ष महिलाओं को रंगोली के रंग के लिए अधिक दाम चुकाना पडा था। रंगोली के विक्रेता सोनू राठौर ने बताया कि मंहगाई का असर रंगोली के रंगो पर नही पडा है। रंगोली के थोक एवं खेरची भाव में पिछले वर्ष की तरह है। इस बार रागोली 15 से 20 रूपए किलो मिल रही है। महिलाओं के अनुसार रंगोली के रंगो का दाम नही बढने से इसको लेकर महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। इस बार उन्हे रंगोली का आकार छोटा भी नही करना पडेगा।