April 27, 2024

उज्जैन।

देर रात कार और अज्ञात वाहन के बीच हुई भिड़ंत में प्रॉपर्टी बोकर की मौत हो गई। ब्रोकर्स ने कुछ दिन पहले ही नहीं आर 20 कार खरीदी थी।
चिमनगंज थाना पुलिस ने बताया कि पंचकोशी मार्ग पर देर रात अज्ञात वाहन और कार के बीच भिड़ंत होने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। कार को टक्कर मारने वाला वाहन मौके से भाग निकला था। कार चालक भिड़ंत के बाद गंभीर रूप से घायल हुआ था जिस की मौके पर मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान के प्रयास करने पर सामने आया कि उंडासा का रहने वाला राहुल पिता हरि सिंह 30 वर्ष है। वह प्रॉपर्टी ब्रोकर्स का काम करता था। परिजन सूचना मिलते ही घटनास्थल पहुंच गए थे। शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। आज सुबह सामने है कि मृतक दो बच्चों का पिता का और रात को उंडासा से उज्जैन की ओर आ रहा था। पुलिस ने पंचकोशी मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू की है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।