April 20, 2024

बेबाकी और सजगता से लिखना ही पत्रकार का धर्म – डॉ. रजनी भंडारी

विषम परिस्थितियों में भी कर्तव्य पथ पर अडिग रहता है पत्रकार- योगेंद्र जोशी

दैनिक अवंतिका की पत्रकार सीमा मनीष शर्मा का भी हुआ सम्मान

इंदौर। राष्ट्रीय अधिमान्य पत्रकार संगठन ने पत्रकारिता और समाजसेवा से जुड़ी 50 शख्सियतों को ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ रजनी भंडारी ने कहा कि पत्रकार बड़ा जागरूक व्यक्तित्व और समाज का सजग प्रहरी होता है ,इसलिए उसकी लेखनी धारदार होती है। उसे अपना धर्म ईमानदारी से निभाना चाहिये। पत्रकार का लिखा शब्द ब्रह्म वाक्य होता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार तथा संगठन के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष योगेंद्र जोशी ( कार्यकारी संपादक दैनिक ब्रह्मास्त्र – दैनिक अवंतिका ग्रुप) ने की। उन्होंने कहा कि पत्रकार विषम परिस्थितियों में भी अपने कर्तव्य पथ पर अडिग रहता है। श्री जोशी ने पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग करते हुए शहर तथा ग्रामीण क्षेत्र के सभी पत्रकारों को मप्र सरकार द्वारा अधिमान्यता देने की मांग भी की। इस अवसर पर दैनिक अवंतिका एवं चैतन्य लोक की पत्रकार सीमा मनीष शर्मा को भी सम्मानित किया गया।
उक्त जानकारी संगठन के जिलाध्यक्ष मनीष मेहता और सचिव राजेंद्र जैन ने देते हुए बताया कि विशेष अतिथि संगठन के प्रदेश महासचिव जे.एल. गुप्ता ने कहा कि पत्रकार की लेखनी जनकल्याणकारी होनी चाहिए। उद्योगपति सुधीर जायसवाल ने कहा कि कोरोना काल में पत्रकारों ने अपनी अमूल्य सेवाए दी। मंच पर पत्रकार हेमंत जैन,मनीष मेहता, मनीष खंडेलवाल, के. के. गोयल विशेष रूप से उपस्थित थे।

 

अतिथि स्वागत नयन शाह,अर्जित साहू, राजेश पोरवाल,शुभम जाटवा प्रकाश कजोडिया, प्रीति कौशल, ब्रजमोहन जाटवा,मनीष मेहता ने किया। प्रतीक चिन्ह राजेंद्र जैन,,संतोष अग्रवाल, सुनील राज,नितेश वर्मा ,राजेश वर्मा,,राजेंद्र जैन ने प्रदान किए। संचालन किया प्रवीण जोशी ने और आभार माना देवेंद्र साहू ने।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रिया चौहान ने ईश वंदना से किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी और समाजसेवी उपस्थित थे। सम्मानित होने वालों के नाम सीमा मनीष शर्मा,जयसिंह रघुवंशी,समय ताम्रकार,मंगलसिंह,पूजा जोशी,उमेश सेन, ओ पी सोनी,शक्ति सिंह,कार्तिक जोशी,उदयप्रताप सिंह, अपूर्वा मेनन, सीमा यादव,हिमानी सिंह,मुमताज खान,रवि तिवारी,राहुल दवे,प्रवीण जोशी,प्रीति बाथम, डॉ.महेश साहू,लक्ष्मीकांत पंडित,अनिल मिश्रा,बालकृष्ण मुले,सीमा यादव,पूजा जायसवाल,रामजीलाल शर्मा,प्रियंका सिंह,संजीव सोनी,अनिल मिश्रा,हर्ष जैन, संजय शर्मा,अश्विन बाहेती, और सुशील तिवारी, आर. के. शुक्ला, दिनेश मालवीय।