April 20, 2024

 

उज्जैन। मवेशी पकड़ने पहुंची गैंग के साथ मौजूद पार्षद पर मवेशी पालक को द्वारा चाकू खोलने की घटना के बाद भाजपा पार्षदों ने जीवाजी गंज थाने में धरना दे दिया।
नगर निगम द्वारा आवारा मवेशियों को पकड़ने का अभियान चलाया जा रहा है। सुबह जीवाजीगंज क्षेत्र में निगम की गैंग मवेशियों को पकड़ने पहुंची थी। वार्ड क्रमांक 2 के पार्षद हेमंत गहलोत साथ थे। सड़कों पर विचरण करते मवेशियों को पकड़ने के दौरान मवेशी पालक मौके पर पहुंच गए और विवाद करते हुए पार्षद पर ही चाकू खोल लिया। पार्षद गहलोत शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचे जहां उनके साथ पुलिसकर्मियों ने अभद्रता कर दी। चाकू खोले जाने और पुलिस द्वारा अभद्रता करने से नाराज पार्षद जीवाजी गंज थाने में ही धरने पर बैठ गया। भाजपा पार्षदों को मामले की जानकारी लगी तो वह भी थाने पहुंचे और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।

Related News