April 26, 2024

ब्रह्मास्त्र बेगुसराय
बिहार के बेगूसराय में मंगलवार शाम 6 बजे ठऌ-28 पर 2 बाइक सवारों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। 30 किलोमीटर के दायरे में दोनों बदमाश गोलियां चलाते रहे। रास्ते में जो आया उसे शूट कर दिया। इसमें 11 लोगों को गोली लगी। गोली लगने से पंचायत समिति सदस्य अमित कुमार की मौत हो गई, वहीं एक प्राइवेट फाइनेंस कर्मचारी सहित 10 लोग घायल हो गए। इनमें से 3 की हालत गंभीर है। अमेरिका की तरह ऐसी मास फायरिंग की गई है। संभवत: यह भारत का पहला ऐसा मामला है।

पुलिस ने समस्तीपुर से 2 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। भाजपा ने आज बेगूसराय बंद बुलाया है। केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने नीतीश कुमार का इस्तीफा मांगा है। एसपी ने इस मामले में पुलिस की लापरवाही मानी है। और 7 पुलिस वालों को सस्पेंड कर दिया है।