“मेरा पति शातिर बदमाश लड़कियां बचा कर रखना”

आलोट की सहायक सचिव ने गर्लफ्रेंड के साथ भागे पति पर रखा इनाम

आलोट। रतलाम जिले में एक युवक पत्नी और दो बच्चों को छोड़कर गर्लफ्रेंड के साथ भाग गया। उसकी पत्नी ने सोशल मीडिया पर मैसेज लिखा- मेरा पति शातिर बदमाश है। उसकी सूचना देने वाले को इनाम भी दूंगी। मामला आलोट का है। पत्नी ग्राम अरवलिया सोलंकी में सहायक सचिव के पद पर पदस्थ है।
आलोट के प्रमिलागंज में रहने वाली सपना ने पति के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उसका कहना है कि हमारे दो बच्चे हैं। पति का विक्रमगढ़ में रहने वाली किसी महिला से अफेयर है। वह उसे लेकर अक्सर मेरे साथ मारपीट करता है। दहेज के लिए प्रताड़ित करता है। 17 अगस्त को पति उस कथित महिला के साथ घर आया था। दो लाख नकद, ज्वेलरी और बाइक लेकर उसके साथ चला गया। देवर और ससुर के साथ मैंने थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई।महिला सहायक सचिव ने मैसेज में लिखा- मेरा पति विक्रम नावटिया शातिर बदमाश है। आए दिन लड़कियों को जाल में फंसाता है। यह आलोट की किसी लड़की के साथ भागा है। इसने पत्नी और अपने दो बच्चों को भी छोड़ दिया। इसकी सूचना देकर मेरी मदद करें और भोली-भाली लड़कियों की जिंदगी खराब होने से बचाएं।

Author: Dainik Awantika