April 26, 2024

रिकॉर्ड बनाने का दावा, गिनीज बुक में रजिस्ट्रेशन के लिए टीम को बुलाया

इंदौर। एक महिला की किडनी से 12.5 सेमी का स्टोन डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर निकाला है। खास बात यह कि इतने बड़े स्टोन में आमतौर पर किडनी काम नहीं करती, लेकिन महिला को पेट दर्द और यूरिन में परेशानी होने पर उसने देवास के एक प्राइवेट अस्पताल में दिखाया। डॉक्टरों ने कई प्रकार की जांचें कराई और फिर उसे निकाला। महिला पूरी तरह स्वस्थ है। डॉक्टरों का दावा है कि विश्व में किडनी में बड़े स्टोन निकालने का यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा केस है। इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में रजिस्ट्रेशन कराने के लिए टीम को बुलाया गया है।
मामला देवास की मोहम्मदखे़ड़ा निवासी लक्ष्मी पति गुलाबसिंह (42) का है। उसे 8 महीनों से पेट दर्द और यूरिन में परेशानी थे। उसने कई अस्पतालों में बताया लेकिन डॉक्टरों ने बड़ा स्टोन होने के कारण किडनी ही निकालने की बात कही। इस पर महिला ने 8 अगस्त को देवास के ही एक प्राइवेट अस्पताल में दिखाया। यहां डॉक्टरों उसका सीटी स्कैन, सोनोग्राफी व डीटीपी-ए स्कैन सहित कई जांचें की।
इसमें पता चला कि किडनी में बड़ा स्टोन है। दूसरा यह कि किडनी के साथ यूरिन की नली में भी स्टोन भरे हुए हैं। इस पर युरोलोजिस्ट सर्जन डॉ. देवेश बंसल, नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. रुबीना वोहरा, एनेस्थीशियन डॉ. प्रिया पाटीदार, डॉ. नीलेश वरदानी व डॉ. हिना खान की टीम ने उसका ऑपरेशन प्लान किया और स्टोन निकाला। इसके साथ ही छोटे-छोटे स्टोन भी निकाले। बड़े स्टोन का आकार 12.5 सेमी है।