April 20, 2024

सुसनेर। आजादी के अमृत महोत्सव को सफल बनाने के उद्देश्य से क्षेत्र में हर घर तिरंगाह्ण अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में शासन, प्रशासन और जन प्रतिनिधि ह्यहर घर तिरंगा अभियान का प्रचार-प्रसार करने में जुट गए हैं। ताकि आजादी के अमृत महोत्सव के जश्न में आम नागरिक अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर देशभर में चल रहे हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए पुलिस विभाग भी बड़ा योगदान दे रहा है। देश भक्ति और जन सेवा के लक्ष्य के साथ राष्ट्र प्रेम की भावना लोगों में जगाने के लिए पुलिस विभाग द्वारा शनिवार को नगर के साईं चौराहा, शासकीय सिविल अस्पताल, हाथी दरवाजा सहित अनेक स्थानों पर जनसंवाद आयोजित किया जिसमे हर घर तिरंगा फहराने की अपील की गई है।पुलिस के जवानों ने आम नागरिकों को अपने घर मे तिरगा लगाने की अपील की। सुसनेर 03- पुलिस जवान लोगों को जागरूक