March 19, 2024

इंदौर। मंगलवार शाम से बारिश शुरू हुई जो बुधवार सुबह भी जारी है। रात 8 बजे के बाद तेज बारिश होने से सड़कों पर पानी बह निकला। बारिश के बाद शहर की कई सड़कें नदी बन गईं। तो कई जगहों पर पानी घरों में घुस गया। रात में करीब 4.5 इंच बारिश दर्ज की गई है। नगर निगम के अधिकारियो ने बारिश के पानी जमा होने ओर तेज बहाव में फंसे हुए लोगो के लिये निगम कंट्रोल रूम का लेडलाईन नंबर 0731-2535555 पर समस्या के निराकरण की बात कही है। अति वर्षा को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर मनीष सिंह ने पहली से 12वीं तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। कलेक्टर द्वारा सभी स्कूल के संचालकों को निर्देश दिए हैं कि जो स्कूल आज प्रारंभ हो चुके हैं। उनके संचालक सभी छात्र छात्राओं को सुरक्षित उनके घर तक पहुंचाना सुनिश्चित करें।