April 20, 2024

कंठस्थ है 195 देशों की डिटेल, फ्लैग के रंग, डिजाइन, करंसी बिना रुके बता देती है

इंदौर। महज सात साल की जियाना शाह ने एक बार फिर शहर का नाम रोशन किया है। जियाना को दुबई में दादा साहेब फालके आइकॉन अवॉर्ड (बेस्ट चाइल्ड प्रोडिजी) में मिला है। जियाना को 195 देशों की 7 अहम चीजें जियाना को कंठस्थ है। इसमें उन देशों के फ्लैग के रंग, उनकी डिजाइन, वहां की करंसी आदि शामिल है। इसके चलते जियाना का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन में नाम दर्ज है।

जियाना को मिल चुकी है डॉक्टरेट की उपाधि

इंदौर के डेली कॉलेज के सेकंड क्लास में पढ़ने वाली जियाना को एक अमेरिकन यूनिवर्सिटी ने ह्यूमन जियोग्राफी में डाक्टरेट की उपाधि भी दी गई है। देखा जाए तो इस उम्र में यह उपाधि पाने वाली वह पहली हैं। जियाना के पिता मयंक शाह का कहना है कि जियाना को 195 देशों के राष्ट्रीय ध्वज, कॉन्टिनेंट, राजधानी, भाषा, टूरिस्ट स्पॉट, करंसी सहित कई बातें याद हैं। 6 साल की उम्र में जियाना ने 9 मिनट 31 सेकंड 82 मिली सेकंड में यह बताकर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन में अपना नाम दर्ज कराया था।