March 29, 2024

उज्जैन। 20 दिनों से फरार चल रहे कुख्यात इनामी सटोरिए ने गुरुवार को थाने में सरेंडर कर दिया। पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
गीता कॉलोनी में 20 दिन पहले क्राइम ब्रांच ने दबिश देकर बड़े पैमाने पर संचालित हो रहे सट्टा घर का खुलासा किया था। 20 लाख नगद, 4 किलो से अधिक सोना, 1 किलो चांदी और 30 मोबाइल के साथ लाखों का सट्टा हिसाब जप्त किया गया था। मौके से कुख्यात सटोरिया रवि पमनानी फरार हो गया था। क्राइम ब्रांच ने 5 आरोपियों को हिरासत में लेकर जेल भेजा था। रवि की गिरफ्तारी पर 10 हजार का ही नाम घोषित किया गया। गिरफ्तारी नहीं होने पर नगर निगम से अवैध संपत्ति की जानकारी ली गई और नानाखेड़ा पर बने ऑफिस के साथ सिंधी कॉलोनी, गीता कॉलोनी, पटेल कॉलोनी और तिरुपति एवेन्यू में बना अवैध मकान तोड़ दिया गया। गुरुवार को अचानक रवि थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया। पुलिस ने गिरफ्तारी लेकर उसे न्यायालय में पेश किया है।