नगर पालिका व नगर परिषद के आ रहे रुझान, सीएम के गृह क्षेत्र बुदनी में भाजपा का कब्जा, उज्जैन जिले के महिदपुर में भाजपा, माकड़ोन में कांग्रेस साफ

 

भोपाल/ उज्जैन। मध्यप्रदेश की विभिन्न नगरपालिका और 169 नगर परिषदों से नतीजे आने शुरू हो गए हैं। सभी भाजपा-कांग्रेस में ही मुख्य मुकाबला है। अन्य पार्टियां और निर्दलीय भी मैदान संभाले हुए हैं, जो कड़ी चुनौती दे रहे हैं। बीजेपी और कांग्रेस ने ज्यादा से ज्यादा पार्षद जीतने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया था। निकाय चुनाव के दूसरे दौर में यहां पर 13 जुलाई को वोटिंग हुई थी।
सीहोर जिले की बुदनी नगर परिषद में भाजपा का कब्जा हो गया है। यहां 15 में से 14 सीट पर पार्टी को जीत मिली है। कांग्रेस का सिर्फ 1 प्रत्याशी जीता। रेहटी में भाजपा को 12 और कांग्रेस को 2 सीटें मिलीं।
उज्जैन जिले की माकड़ौन नगर परिषद में कांग्रेस का सूपड़ा साफ। कुल 15 वार्ड में 10 भाजपा, 4 कांग्रेस और 1 निर्दलीय की जीत हुई।
मंदसौर जिले की सीतामऊ नगर परिषद के 14 वार्डों में भाजपा की जीत तय 1 वार्ड में कांग्रेस का कब्जा। पिपल्यामंडी नगर परिषद में 8 भाजपा, 5 कांग्रेसी और दो निर्दलीय जीते। खंडवा जिले की दोनों नगर परिषद पर भाजपा का कब्जा।
नगर पालिका के चुनाव में आगर मालवा में 23 वार्डों में 11 पर कांग्रेस, 10 पर भाजपा और 2 पर निर्दलीय जीते हैं।
शुजालपुर नगर पालिका में 25 वार्डों में 17 पर भाजपा जीती। 4-4 सीटों पर कांग्रेस व निर्दलियों को जीत मिली।
रायसेन के बेगमगंज में 11 वार्डों में भाजपा ने जीत दर्ज की है।वहीं कांग्रेस 6 वार्ड पर और 1 निर्दलीय ने जीत दर्ज की है।
उज्जैन के महिदपुर नगर पालिका में भाजपा का कब्जा। 18 वार्ड में 9 में बीजेपी, 8 में कांग्रेस और 1 निर्दलीय ने जीती है।